उल्लेखनीय है कि मार्च माह के शुरू के दिनो तक तो मौसम में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा था परंतु बीते कुछ दिन पूर्व ही जैसे अचानक ही मौसम न अपना रूख बदल दिया हो और सूर्य ने जैसे अचानक ही आग उगलना शुरू कर दिया हो ।जिसके कारण सभी तेज धूप और गर्मी की वजह से परेशान दिखाई देने लगे है ।परंतु इस समय उनको इससे ज्यादा परेशानियाँ तो मच्छरों के भयंकर प्रकोप से होना शुरू हो गयी हैं। जिसका कारण क्षेत्र में बढ़ती गंदगी और नाले नालियों की साफ सफाई न होना है। नगर के मोहल्ला इकराम नगर, माहीगिरान बरबंडा, मोहल्ला बाजार आदि में सभी नाले नालियां पूरी तरह से भरी हुई हैं। जिसके चलते नगर में मच्छरो का प्रकोप बढ रहा है परंतु पालिका प्रशासन उनकी साफ सफाई का ध्यान दे रही है और साथ ही न जाने कितने माह से नगर में फांगिग भी नहीं करवाई गयी है जिसके चलते मच्छरों में कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है ।जिसके फलस्वरूप नगर के स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है ।परंतु इस ओर पालिका प्रशासन देखना भी उचित नहीं समझ रही है । बल्कि ऐसा कहें कि जैसे चुनावी दौर के चलते सबकुछ भूल चुकी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…