सिकंदरपुर पानी टंकी की मनोरमा देवी (62 वर्ष) का पेनक्रियाज बढ़ा हुआ था. तकलीफ होने पर उन्हें बुधवार की सुबह आठ बजे ग्लोकल हाॅस्पिटल में भरती कर उन्हें डॉ फहीम को दिखाया गया. गुरुवार की सुबह मनोरमा देवी की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें ग्लोकल हॉस्पिटल से जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. मनोरमा देवी के बेटे सुशील कुमार शर्मा के मुताबिक, उनकी मां को मायागंज हॉस्पिटल के पेइंग वार्ड के वार्ड नंबर पांच के बेड नंबर 18 (डॉ डीपी सिंह की यूनिट) पर भरती कराया गया. यहां पर चिकित्सकों ने कहा कि अभी उनकी मां का इलाज पेइंग वार्ड में चलेगा, गुरुवार की शाम को जब आइसीयू में बेड खाली होगा तो मनोरमा देवी को भरती कर दिया जायेगा. सुशील ने बताया कि शाम करीब चार बजे आइसीयू में बेड खाली हुआ तो उनकी मां को आइसीयू में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गयी. यहां तक जिस बेड पर उनकी मां को भरती करना था, उस पर चद्दर आदि भी मनोरमा देवी के परिजनों ने बिछा दिया था. आरोप है कि डॉ रोहित कुमार ने अपने किसी चहेते मरीज को मनोरमा देवी के बेड पर भरती कर दिया और सुशील से कहा कि जैसे ही बेड खाली होगा, उसकी मां को भरती कर लिया जायेगा. इसके बाद मनाेरमा देवी सायं चार बजे से आइसीयू गेट के बाहर स्ट्रेचर पर पड़ी रही. इलाज न होने के कारण उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती रही और करीब पांच बजे मनोरमा देवी की मौत हो गयी. मौत के बाद मनोरमा देवी के परिजनों ने चिकित्सक पर भेदभाव करने एवं लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा. हंगामा बढ़ता देख चिकित्सक ने मौके पर गार्ड बुलाया. आरोप है कि गार्ड द्वारा चलायी गयी लाठी से मृतका के बेटे सुशील शर्मा, अजय शर्मा की बेटी सुनीता शर्मा, सुषमा शर्मा समेत आधा दर्जन लोगों को चोट लगी. परिजनों के आरोपों की माने तो डॉ राेहित ने इस दौरान मौके पर करीब एक दर्जन मेडिकल स्टूडेंट को बुलाया और धमकी दिलायी. इसके बाद परिजन मनोरमा देवी की लाश लेकर अपने घर को चले गये.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…