Categories: Crime

पति से विवाद होने पर पत्नी ने लगायी आग,हालात नाजुक

मो आफ़ताब फ़ारूक़ी

कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव में शुक्रवार की रात पति से विवाद होने पर पत्नी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। जिसे बुझाने में पति भी झुलस गया। परिजनों ने आग पर काबू पाते हुए दोनों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा गांव निवासी शम्भू की 22 वर्षीय पत्नी रोहिणी देवी शुक्रवार की शाम पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। जिसे बुझाने में पति भी झुलस गया। परिजनों ने आग पर काबू पाते हुए दोनों को नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts