मो आफताब फ़ारूक़ी
सुबह जब प्रशिक्षण वाला हेलीकाॅप्टर के दुर्घटना की जानकारी मिली तो भारी फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालाकि हेलीकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से कोई जनहानि नहीं हो सकी। गांववालों को जैसे ही हेलीकाॅप्टर क्रैश होने की जानकारी मिली तो गांव वाले इकट्ठा हो गए। उधर हेलीकाॅप्टर किन कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसके लिए अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ बसंत बी पाण्डेय ने बताया कि हेलीकाॅप्टर नियमित रूप से बुधवार को इलाहाबाद से उड़ान भरने के बाद ट्रेनिंग के दौरान वायुसेना का हेलिकॉप्टर कौशाम्बी के कटहुला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के मुताबिक उसमें बैठे दोनों पायलटों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बमरौली स्थित वायुसेना के मध्यकमान में हेलिकाॅप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था। बम्हरौली के निकट इसमें तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और हेलीकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि दोनों पायलट इससे सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिये गये हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…