Categories: Crime

काशी विश्वनाथ के बाद अब भगवान सोमनाथ का आशीर्वाद लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

करिश्मा अग्रवाल(विशेष संवाददाता)
काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा की और सोमनाथ भगवान का आशीर्वाद लिया इस मौके पर उनके साथ अमित शाह भी थे। सोमनाथ में पीएम ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। सोमनाथ मंदिर में पीएम मंदिर न्यास की बैठक में हिस्सा भी लेंगे गौरतलब है कि पी एम मोदी इस न्यास के ट्रस्टी,अध्यक्ष गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशवभाई पटेल है।

अमित शाह व लालकृष्ण आडवाणी भी मंदिर न्यास की बैठक में हिस्सा लेंगे।हर बार की तरह गुजरात आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माँ हीराबेन से छोटे भाई के आवास पर मुलाकात भी की।प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहली बार सोमनाथ मंदिर दर्शन करने आये थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts