Categories: Crime

जाको राखे साइया मार सके ना कोई

सी.पी.सिंह विसेन
बिल्थरारोड (बलिया) उभाव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर लघुडाल पम्प कैनाल के हौदा मे मंगलवार की रात करीब 10-25बजे के आसपास बिल्थरारोड से बलिया की तरफ तेज रफतार से आ रही  सवरोलेट(ओपट्रा एलटी) कार न.HR26BK8840 असंतुलित होकर नहर के हौदे मे जा गिरी।गाड़ी मे एयर वैग होने के कारण सभी तीनो सवार सकुशल बच गये किसी को भी चोट नही आयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसडीह थाना क्षेत्रके राजा गांव खरौनी से गोरखपुर गाड़ी की सविसींग कराने गये थे शाम करीब7बजे गोरखपुर से राजा गांव खरौनी के लिये वापस आ रहे थे कि रास्ते मे यह घटना घट गयीं।गाड़ी पर भा ज पा का झण्डा लगा था। सभी सवार सकुशल बच गये थे तथा गाड़ी बच गयी थी। इसी को कहते है कि जाको राखे साइया मार सके ना कोई

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts