Categories: Crime

आखिर क्यों फाड़ी जा रही होड्रिग ? सवाल एक जवाब अनेक

फारुख हुसैन पलिया कलां (खीरी)/ नगर मे विगत दिवस हुए महा शिव रात्री के अवसर नगर मे शिव बारात में शामिल भक्तों के स्वागत के लिए सामाजिक तौर पर कुछ होर्डिग एक समाज सेवी के द्वारा लगवाई गयी थी परंतु किसी शरारती तत्व ने वो  सारी होर्डिग फाड़ दी जो बहुत ही शर्मनाक बात है । आपको  बताते चले इस समय एक राजनीतिक दौर चल रहा है यह सभी जानते हैं और जल्द ही यह दौर समाप्त भी हो जायेगा परंतु अभी एक दौर और भी है

वह है हमारे पलिया के चुनाव का महासग्राम जिसमें हमारे नगर का प्रतिनिधि चुना जाएगा,जिसमें बहुत से लोग अपनी तैयारी में जुट गये हैं । एक बात तो यह भी हैं कि कुछ लोग पसंद नहीं किये जाते हैं परंतु यह क्या बात हुई कि अपनी नाराजगी समाज सेवियों पर निकालना शुरू कर दें जो हर वक्त लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता हो। अभी हाल ही में हुए नगर मे महा शिव रात्री के अवसर नगर मे शिव बारात में शामिल भक्तों के स्वागत के लिए सामाजिक तौर पर कुछ होर्डिग समाज सेवी आलोक मिश्रा के द्वारा नगर मालगोदाम रोड मेला रोड सोसायटी रोड नगर पालिका रोड के साथ साथ अन्य जगह भी लगवाई गयी थी परंतु शिव बारात के निकलने के बाद  किसी शरारती तत्व ने वो सारी होर्डिग जानबूझकर  फाड़ दी । जिसमें उनका फोटो और  नाम है  जो कि बहुत ही शर्मनाक बात है ।परंतु यह बात भी समझ से परे हो रही है कि यह फाड़ी गयी होर्डिग चुनावी दौरे का कारण है या फिर पसंद नापंसद का फिल्हाल इस फाड़ी गयी होर्डिग में  सवाल तो एक ही नजर आ रहा है और जवाब अनेक ।इस कारण समाज सेवी आलोक मिश्रा ने इस हुए कार्य की निंदा करते हुए ऐसे शरारती तत्वो के ऊपर कार्यवाही की माँग की है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts