Categories: Crime

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ ,जानिए किनको मिला मंत्री पद

मनोज गोयल (मंडल प्रभारी)
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण कर ली है। देहरादून के परेड ग्राउंड में में आयोजित शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे । शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश सिंह रावत भी थे.

इन को मिला उत्तराखंड में मंत्री पद :
धन सिंह रावत :राज्य मंत्री
रेखा आर्य :राज्य मंत्री
सुबोध उनियाल: कैबिनेट मंत्री
अरविंद पांडे :कैबिनेट मंत्री
यशपाल आर्य : कैबिनेट मंत्री
मदन कौशिक :कैबिनेट मंत्री
हरक सिंह रावत :कैबिनेट मंत्री
प्रकाश पंत : कैबिनेट मंत्री
सतपाल महराज:कैबिनेट मंत्री
त्रिवेंद्र सिंह रावत :उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ
जमीन से जुड़े नेता कहे जाने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के बेहद करीबी माने जाते हैं। 57 वर्षीय रावत 1979 से संघ से जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रिश्ता उनके मुख्यमंत्री बनने में अहम भूमिका निभाने वाला माना  जा रहा है ।इससे पहले 2013 में वो बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं और 2007 में उत्तराखंड में बीजेपी सरकार में कृषि और शिक्षा मंत्री रहे। अक्टूबर 2014 में झारखंड में बीजेपी की सरकार बनवाने में उनकी बड़ी भूमिका मानी जाती है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts