Categories: Crime

बसपा के गढ में भाजपा का कब्जा

मो आफताब फ़ारूक़ी
कौशाम्बी जिले की तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीते
कौशाम्बी। भाजपा ने जोरदार ढंग से प्रदर्शन करते हुए बसपा के गढ में कब्जा कर लिया है। जिले में तीनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। तमाम राजनैतिक पंडितों के गुणा-गणित को दर किनार हो गए। इससे भाजपाइयों में बेहद खुशी का माहौल है।

सदर सीट मंझनपुर में पूर्व कबीना मंत्री व बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सरोज ने भाजपा को कड़े मुकाबले के लिए मजबूर कर दिया। यहां सभी राउण्ड में कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कभी इन्द्रजीत सरोज को भाजपा प्रत्याशी लाल बहादुर मैदान में आगे निकल रहे थे। सौ व पांच सौ के अंतर में कई राउण्ड में दोनों दावेदार एक दूसरे को पछाड़ते नजर आ रहे थे। बाद में भाजपा के प्रत्याशी लाल बहादुर ने 92 हजार 818 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के इन्द्रजीत सरोज को चार हजार 290 मत से पराजित कर दिया। इन्द्रजीत सरोज को 88 हजार 528 मत मिलें।
चायल में भाजपा के उम्मीदवार संजय कुमार गुप्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तलत अजीम को 40 हजार मतों से पराजित कर मैदान में बाजी मारी। संजय गुप्त को 85 हजार 5 सौ 71 मत मिले। जब कि निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के तलत अजीम को 45 हजार 493 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को सपा का समर्थन हासिल था। यहां पूर्व विधायक व बसपा उम्मीदवार आसिफ जाफरी को 43 हजार 717 मत मिले। सिराथू में भाजपा उम्मीदार को 77 हजार 9 सौ 53 मत मिले। जब कि निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के उम्मीदवार व पूर्व विधायक वाचस्पति को 52 हजार दो सो 25 मत मिले। इस तरह यहां भाजपा उम्मीदवार शीतला प्रसाद पटेल ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के वाचस्पति को 25 हजार 428 मत से पराजित किया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts