घायल बसपा कार्यकर्ता के भाई ग्रीस पांडेय की तहरीर पर गडवार थाने की पुलिस ने 9 के विरुद्ध बलवा सहित अन्य धाराओं मे नामजद मुकदमा दर्ज कर 4 आरोपियो को हिरासत मे ले लिया। इस घटना के बाद से पांडेयपुर गांव मे तनाव व्याप्त है। पुलिस व पीएसी के जवान चक्रमण कर रहे हैं। पांडेयपुर बूथ पर बसपा की तरफ से विजयप्रकाश पांडेय उर्फ बब्लू एजेंट बने थे। मतदान समाप्त होने के बाद पांडेयपुर गांव मे विजयप्रकाश उर्फ बब्लू व सपा के अरविंद शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मारपीट भी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इंदरपुर चट्टी पर पहुंच गया। गाली गलौज व मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्ष आपस मे भिड गए। बताते चले कि पांडेयपुर सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय का पैतृक गांव है। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर मामले को तूल देने का आरोप लगाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…