Categories: Crime

अवैध शराब से हुई मौत के बाद जगा प्रशासन

अंजनी राय
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव में बृहस्पतिवार की रात कच्ची देशी शराब पीने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार भिटौरा गांव निवासी रामप्रवेश शर्मा पुत्र दलसिंगार शर्मा बृहस्पतिवार की शाम कही से शराब के नशे में धुत होकर घर आया और खाना खाकर सो गया। सुबह परिजन जब उसे जगाने गए तो रामप्रवेश की मौत हो गयी थी। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। दो दिन पूर्व शिवकुमार निवासी फरसाटार की शराब पीने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद भी आबकारी विभाग पुलिस प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। क्षेत्र में अवैध रूप से बन रहे कच्ची शराब के प्रति प्रशासन संजीदा नहीं हुआ तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।

शराब से मौत की भनक लगते ही उभांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव सी 60 लीटर मिक्स जहरीली शराब, फिटकरी, नमक, नौशादर और एक मोटरसाइकल यूपी 50 बी 7634 सीडी 100 बरामद किया लेकिन शराब कारोबारी जवाहर यादव, त्रिवेणी यादव और संदीप यादव फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts