Categories: Crime

ऑस्कर में ओम पुरी को श्रद्धांजलि, पर बॉलीवुड में उनकी उपेक्षा पर नवाजुद्दीन ने जताई नाराजगी

करिश्मा अग्रवाल(विशेष संवाददाता)
नवाजुद्दीन ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को बॉलीवुड मे जिस सम्मान के वह अधिकारी है वह नहीं दिए जाने पर इंडस्ट्री की निंदा की है. नवाजुद्दीन सिद्दकी ने कहा ऑस्कर अवॉर्ड्स के दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी गई वहीं बॉलीवुड के अवॉर्ड फंक्शन में उनके सम्मान में एक शब्द भी नहीं कहा गया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्वीट पर कहा, ‘ऑस्कर ने स्व. ओम पुरी को श्रद्धांजलि दी है लेकिन बॉलीवुड अवॉर्ड फंक्शन में एक शब्द भी उनके योगदान के लिए नहीं कहा गया… शर्मनाक।’

नवाज के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ काफी गुस्सा जताया जा रहा है।नवाजुद्दीन और ओम पुरी  ‘बजरंगी भाईजान’ में साथ काम कर चुके हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts