हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया कि मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को पहुंचना पड़ा ।सपा एमएलसी संजय मिश्रा इससे पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। फिलहाल मेडिकल स्टाफ ने सपा विधायक के खिलाफ कार्यवाही ना होने पर हड़ताल की धमकी दी है। घटना कोतवाली इलाके के जिला अस्पताल की है जहां शिक्षक एमएलसी संजय मिश्रा अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे । यहां वह अपने एक मरीज से मिलने आए थे। इसके बाद वह स्टाफ नर्स पवन कुमारी और संदेश वर्मा से भिड़ गए इतना ही नहीं एमएलसी संजय मिश्रा ने नर्स और स्टाफ के साथ मारपीट की। विधायक का आरोप है कि अस्पताल का स्टाफ मरीजों को बाहर से महंगी दवाई मंगवाता है और मोटा कमीशन लेता है । इसी बात से नाराज विधायक ने स्टाफ नर्स और कर्मचारियों से मारपीट की। मेडिकल सटाफ से मारपीट करने के बाद शिक्षा विधायक मौके से फरार हो गए । लेकिन इसी बीच विधायक का समर्थक मेडिकल स्टाफ के हत्थे चढ़ गया। जिसकी बाद में मेडिकल स्टाफ ने मिलकर जमकर पिटाई की। हंगामा इतना ज्यादा बढ़ गया की मौके पर एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट को पहुंचकर हालात को काबू में करना पड़ा । मेडिकल स्टाफ ने धमकी दी है कि अगर सपा एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह कल से हड़ताल शुरू कर देंगे। सपा एमएलसी संजय मिश्रा पर इससे पहले भी कई सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप लग चुके हैं । लेकिन सपा सरकार के चलते हर बार पुलिस कार्यवाही से बचते रहे लेकिन अब यूपी में BJP का राज है । ऐसे में पुलिस उन्हें बख़्शने के मूड में नजर नहीं आ रही है । वहीं पुलिस आरोपी एमएलसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…