Categories: Crime

शहीदी दिवस पर विश्व हिंदू परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा।

हरमेश भाटिया/रामपुर।
शहीदी दिवस पर विश्व हिंदू परिषद ने आदर्श रामलीला ग्राउंड में प्रोग्राम रखा जिसमें विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उसके बाद आदर्श रामलीला ग्राउंड से लेकर के पदयात्रा शुरू की जिसमें कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस के 86 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 86 मीटर तिरंगा लाकर यात्रा शुरू की यह तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई

अंत में ज्वाला नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर भाजपा के आकाश सक्सेना,संघ के जिला प्रमुख शकर लाल सिंघानिया,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts