Categories: Crime

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में की साफ-सफाई

अनंत कुशवाहा

अम्बेडकरनगर। रविवार
को प्रातः आठ बजे राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शशांक पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने
स्वच्छ भारत अभियान के तहत पैदल यात्रा करके नगर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई
की। युवा वर्ग भारत स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम शशांक पांडेय ने रैली के माध्यम से
पैदल यात्रा करते हुए स्वच्छता के प्रमुख रूप में रेलवे स्टेशन चैक शहजादपुर सब्जी मंडी, डा0 गणेश जेटली की प्रतिमा
की सफाई की।

पुराने तहसील, बस स्टेशन पर भी युवाओं ने साफ-सफाई की। इस दौरान शशांक पांडेय
ने स्वच्छता गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होने
कहा कि यदि हम सभी स्वच्छता पर ध्यान देंगे तभी हमारा भारत वर्ष स्वच्छ होगा। इस दौरान
सत्यम्, मोनू, अनुराग द्विवेदी, अनुराग वर्मा, यशवन्त सिंह यादव, भोलू, सुरक्षित वर्मा, विशाल आदि युवाओं ने
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई करके लोगों को स्वच्छता के अभियान के प्रति
जागरूक करने का प्रयास किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts