Categories: Crime

चौबेपुर के डॉक्टर से रंगदारी मांग रहे बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा

नीलोफर बानो।
वाराणसी। पिछले हफ्ते चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी चिकित्सक रवि किरण से फोन के माध्यम से 5 लाख रुपया रंगदारी मांगी गई थी और ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, कई बार फ़ोन आने से घबराए चिकित्सक ने एसएसपी को सूचना देने के साथ ही अज्ञात के खिलाफ थाना चौबेपुर में धारा 386 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था
एसएसपी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच मामले की जांच और सुरागरसी में लगी थी, आज क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह ने सटीक सूचना पर अपनी टीम और चौबेपुर पुलिस के सहयोग से चौबेपुर क्षेत्र से ही राहुल चौहान नामक बदमाश को पकड़ लिया, पकड़ा गया बदमाश मूल रूप से भदोही जनपद के औराई का निवासी है। तलाशी में राहुल के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन और लगभग आधा दर्जन कंपनियों के सिम कार्ड भी बरामद हुए है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts