सी.पी.सिंह विसेन
उभांव पुलिस ने मछली मारने से दोनों पक्ष को मना कर दिया है। जमुआंव गांव में उक्त विवाद को लेकर जबरदस्त तनाव व्याप्त हो गया है।बता दें कि विगत वृहस्पतिवार की तड़के भोर में पट्टाधारक परमेश्वर यादव के परिजन गड़ही में मछली मार रहे थे ।विधायक के परिजन की खबर पाकर उभांव थानाध्यक्ष जगदीश चंद ने घायल 100 नं० की पुलिस को मौके पर भेंज कर मछली मारने से पट्टाधारक को मना कर दिया तथा तीन बोरा मछली सहित परिजनों को थाने में बैठा दिया।पट्टाधारक के परिजनों द्वारा वैध पट्टा दिखाये जाने पर एस ओ ने थोड़ी देर बाद मछली सहित परिजनों को रिहा कर दिया।उक्त के संबंध में विधायक के पिता सरयू कन्नौजिया का कहना है कि उक्त आराजी की गड़ही का पट्टा पूर्व में मेरे अनुज स्वर्गीय श्रीकांत कन्नौजिया (पूर्व प्रधान)के नाम था,जिसमें मछली का बीज हमलोंगों ने डाला था।बाद में पट्टा परमेश्वर यादव ने करा लिया।लगभग एक एकड़ में फैली गड़ही का पट्टा सात लाख एक हजार में परमेश्वर यादव के नाम से हुआ है। चार माह पूर्व पट्टाधारक का निधन हो चुका है।एक लाख पचहत्तर हजार रुपए एक बार में तथा दूसरी बार भी सोलह हजार रुपये सरकारी कोष में भी जमा कराया गया है।विधिवत् पट्टे की रजिस्ट्री भी हुई है।उक्त विवाद को लेकर विरोधी खेमे ने विधायक तथा विधायक के परिजनों पर सत्ता की धौंस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…