Categories: Crime

उफ़ कलयुग – किया युवक के साथ दुष्कर्म

खंडवा- मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम मोरधड़ी में एक युवक से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीडि़त युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को 20 वर्षीय युवक घर पर ही था। वहीं गांव में सभी लोग होली खेल रहे थे। इसी बीच आरोपित घर पहुंचा और पीडि़त को अपने साथ ले गया।

जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। मामले में दोनों के बीच विवाद भी हुआ। पुलिस में शिकायत करने की बात सुन आरोपित सोनू वहा से भाग निकला। इधर, पीडि़ता युवक ने परिजन के साथ मांधाता थाने पहुंचकर सोनू के खिलाफ धारा 377 के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने युवक का मेडिकल कराया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts