Categories: Crime

लखीमपुर खीरी – 108 एम्बुलेंस को सामने से आ रहे टेक्टर ट्राली ने मरी जोरदार टक्कर

फारूख हुसैन// बी एल राज गुप्ता 

निघासन-खीरी। खमरिया से वापस आ रही 108 एम्बुलेन्स को तेज गति से जा रहे ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी जिससे एम्बुलेन्स मे सवार लोग बाल बाल बच गये वहीं उसका अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने सुलह समझौता कराया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गाँव रानीगन्ज में गाँव खमरिया से मरीजों को लेकर 108 एम्बुलेन्स आ रही थी। गाँव रानीगन्ज निवासी गुरमीत सिह का घर सडक के किनारे ही बना है। शाम  के समय वह ट्रेक्टर से अपने घर आ रहा था अचानक सामने से एम्बुलेन्स आ गयी। मोड की वजह से वह देख नही सका और एम्बुलेन्स से टकरा गया। अचानक हुई टक्कर से एम्बुलेन्स मे सवार मरीज व स्वास्थ्य कर्मी बाल बाल बच गये। सूचना पर पहुँची 100 नम्बर पुलिस ने ट्रेक्टर चालक को कब्जे मे लेकर सुलह समझौता करवा दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts