Categories: Crime

हर महीने जल जाने वाले ट्रांसफार्मर से मुरझाया फतेहपुर का अमनी गाँव

वीनस दीक्षित। फतेहपुर।
विजयपुर विकास खंड क्षेत्र के अमनी गाँव का 25 केवीए ट्रांसफार्मर पाँच दिन में फिर जल गया। उपभोक्ताओं ने पहले ही 63 केवीए की थी मांग । क्योंकि कम लोड वाला  ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार पड़ जाने के कारण ट्रांसफार्मर हर महीने जल जाता है उपभोक्ताओं ने  हेवी लोड ट्रांसफार्मर की मांग कि  थी।लेकिन बिजली  विभाग ने ग्रामीण कि एक नही सुनी हर बार की तरह इस बार भी 25 केवीए ट्रांसफार्मर ही लगाया गया।

उपभोक्ता अशोक पाल, आशीष कुमार, राहुल गुप्ता, गुड्डू पाल, राकेश मौर्य,  जिला पंचायत सदस्य, रामप्रसाद कोरी उर्फ़ मुन्ना कोरी ने बताया कि हर बार जले ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की जाती है, विभाग कोई सुनवाई नही करता है।  वहीँ जेई जितेंद्र मौर्य ने बताया कि अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिये लिखा पढ़ी की गई है। आते ही बदल दिया जायेगा। कम लोड  ट्रांसफार्मर हर माह जल जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियो का सामना करना पड़ता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts