Categories: Crime

मड़ाई पूर्व लगी आग,150 बोझ गेहूँ जलकर खाक

सुहैल अख्तर 

घोसी(मऊ) : स्थानीय थाना अन्तर्गत के ग्रामसभा सुल्तानपुर में खलियान में लगी आग से बनकरा बुजुर्ग निवासी पतिराम यादव का खेत में मडा़ई के लिए रखा 150 बोझ गेहूँ जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के सूझ बुझ से आग पर नियंत्रण पाया गया। अन्यथा और भी किसान का बोझ आग की चपेट में आगया होता।

मौसम को देखते हुए किसान हाड़तोड़ मेहनत करके अन्न को सहेजने में लगे है। ऐसे ही पतिराम यादव ने लगभग150 बोझ फसल की कटाई कराकर खलिहान में मडा़ई के लिए बोझो को रखा था। गुरुवार की दोपहर दो बजे करीब कटाई की हुई खेतों की डंठलो में अज्ञात करणों से आग लग गई। आग की लपटें बढ़ते बढ़ते पतिराम यादव का खलियान में रखी गेहूँ के बोझ आग की चपेट में आगया। जिससे किसान पतिराम यादव के 150 बोझ गेहूँ जलकर खाक हो गया ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts