Categories: Crime

आग लगने से 3 बिघा गेहूं की फसल जल कर राख

सी.पी.सिंह विसेन
बिल्थरारोड(बलिया) भीमपुरा थाना क्षेत्र के किडिहरापुर गांव में शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब आग लगी में लगभग 30 मंडा गेहूं की खडी फसल जलकर राख हो गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।उक्त गांव में संजीव कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह व राजीव कुमार सिंह का  आराजी संख्या 403 में करीब 30 मंडा गेहूं की खड़ी फसल मे अचानक दोपहर मे आग लग गई।

आग इतनी भयानक थी कि देखते देखते विकराल रुप धारण कर ली। जब तक लोग बुझाने का प्रयास करते तब तक सारी फसल जलकर नष्ट हो गई ।आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग बुझाई गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts