Categories: Crime

साइबर ठगी में माहिर गिरोह के 5 सदस्य चढ़े वाराणसी क्राइम ब्रांच के हत्थे

अनुपम राज 

वाराणसी. भोलेभाले लोगो का एटीएम कार्ड बदल कर और एटीएम का स्टार बटन दबाकर मशीन को होल्ड करके लोगो का पैसा उड़ाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 5 लोगो को क्राइम ब्रांच और बड़ागांव पुलिस ने दबोचा. एसएसपी नितिन तिवारी, एसपीआरए आशीष तिवारी, एसपी क्राइम त्रिभुवन सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को दी जानकारी।

एसएसपी के अनुसार इस गिरोह के सदस्य इतने शातिर है कि लोगो का कार्ड बदल कर ऑनलाइन शॉपिंग भी करते थे, गिरोह के अन्य 4 सदस्यों की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है. क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह, राकेश सिंह, बड़ागांव थाना प्रभारी दिलीप सिंह की गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts