Categories: Crime

दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन क्राइम करता था 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ ने पकड़ा 50 हजार के इनामी हैदर को

अरशद आलम 

एसटीएफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने शनिवार शाम को मुकीम काला गिरोह के शूटर और 50 हजार के इनामी बदमाश हैदर व उसके भाई को मुठभेड़ के बाद गाजियाबाद के लोनी से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने हैदर की कार से दिल्ली पुलिस की वर्दी बरामद की है। उसकी कार पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर चस्पा था। एसटीएफ सीओ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद हैदर निवासी सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है।

हैदर पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हैदर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधी मुकीम काला गिरोह का सक्रिय सदस्य था। मुकीम गिरोह के साथ मिलकर उसने कई बड़ी लूटों को अंजाम दिया। मुखबिरी के शक में हैदर और मुकीम काला में रंजिश हो गई। 12 मार्च 2014 को हैदर के पिता और चाचा की हत्या मुकीम काला, सादर तितरो आदि ने 22 गोलियां मारकर कर दी थी।
अभी भी दोनों गिरोह में रंजिश कायम है
पिता और चाचा की हत्या का बदला लेने के लिए हैदर ने अपने साथियों के साथ 2016 में मुकीम काला गिरोह के फैजान और इसके बाद असजद की हत्या कर दी थी। अभी भी दोनों गिरोह में रंजिश कायम है। टीम ने बदमाशों के कब्जे से महिंद्रा एसयूवी और 2 हथियार भी बरामद किए हैं। एसयूवी पर दिल्ली पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था और उसके भीतर दिल्ली पुलिस की वर्दी रखी हुई थी। हैदर के साथ उसका भाई वाहिद भी गिरफ्तार हुआ है जो फैजान की हत्या में शामली से वांछित है। हैदर का संबंध हरियाणा के कई गैंग से भी रहा है जिनके साथ मिलकर इसने और कई हत्याओं को अंजाम दिया है। एसटीएफ पकड़े गए दोनों बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts