Categories: Crime

एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 86 हजार

सुहेल अख्तर
घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत सोमारीडीह निवासी मुहम्मद अबु सालिम का धोखे से एटीएम बदल कर किसी ने 86 हजार रुपये उड़ा लिया है। बुधवार की इस घटना के बाबत पुलिस ने रविवार को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। अबु सालिम का स्थानीय नगर की एस.बी.आइ सिटी ब्रांच में खाता है। बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे वह बैंक के समीप लगी एटीएम मशीन से रुपये निकालने गए।

उन्होंने चार हजार रुपये तो निकाला पर इस बीच उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसका आभास तब हुआ जब उसके मोबाइल पर 86 हजार रुपये निकाल लिए जाने का संदेश आया। भुक्तभोगी ने शाखा प्रबंधक को सूचना देने के बाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts