Categories: Crime

9 साल बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म से वापसी करेगी प्रियंका और अभिषेक की जोड़ी

करिश्मा अग्रवाल (विशेष संवाददाता)

हाल ही में अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट पूरे कर इंडिया लौटी  प्रियंका चोपड़ा  के अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिये यक़ीनन यह न्यूज़  बड़ी खुशखबरी होगी,क्योंकि खबरें है कि,प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में लेखिका और कवियित्री अमृता प्रीतम के रोल में दिखेंगी साथ ही अभिषेक बच्चन इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट हो सकते है।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का नाम ‘गुस्ताखियाँ’ है जिसको डायरेक्ट संजय लीला भंसाली करेंगे जिसमें अभिषेक बच्चन को मशहूर कवि साहिर लुधयानिवी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन की केमेस्ट्री को ‘ब्लफमॉस्टर’ और ‘दोस्ताना’ जैसी फिल्मों में पसंद किया जा चुका है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका फिल्म ‘पिंक’ के डॉयरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी की फिल्म में दिख सकती है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts