Categories: Crime

तो क्या तीन तलाक पर मुस्लिम महिला ने दबाव में दिया था हिंदू धर्म अपनाने का बयान

शबाब ख़ान
हाल ही में सोशल मीडिया से लेकर मेंन स्ट्रीम मीडिया तक तीन तलाक से जुडी एक खबर फैलाई जा रही थी। जिसमे मुस्लिम महिला ने दावा किया था कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह हिन्दू धर्म अपना लेगी। इस खबर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ हैं।

उत्तराखंड की रहने वाली इस युवती का कहना है कि उन्हें ट्रिपल तलाक और मुस्लिमों के खिलाफ बोलने के लिए मजबूर किया गया था। युवती ने बताया की उस वक़्त वह अपनी बहन के कारण काफी परेशान थी जिसे उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया था। जिसके बाद उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। उसने बताया कि इस वजह से वह काफी परेशान थी और दबाब में आकर उसने ये बयान दे दिया। लेकिन अब मैं उसके लिए माफ़ी मांगती हूँ। मैं बहुत ही शर्मिंदा हूँ अपनी कही गई बातों पर।
गौरतलब रहें कि उस वीडियो में युवती ने था, ‘ट्रिपल तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। जो लोग इस तरह तलाक देते हैं उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए या उम्र कैद दे देनी चाहिए। अगर ट्रिपल तलाक जारी रहता है तो हम अपना धर्म बदल लेंगे और हिंदुओं से शादी कर लेंगे।
pnn24.in

View Comments

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts