फारुख हुसैन
जानकारी के अनुसार पलिया क्षेत्र के मोहल्ला इकराम नगर नई बस्ती निवासी सकीम खान ने अपनी पत्नी नसीब बानो 25 को डंडों से वार कर इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी उस पर किसी दूसरे के अवैध संबंधों को लेकर शक करती थी।इसी के चलते आक्रोशित होकर उसने इस घटना को अंजाम दे डाला और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद कोतवाली जा पहुंचा और उसने अपना अपराध स्वीकार कर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी उस पर अवैध संबंधों को लेकर हमेशा शक करती रहती थी जिसको लेकर उसका उसकी पत्नी के साथ आये दिन विवाद हुआ करता था। जिससे परेशान होकर सोमवार की देर रात दोनों में एक बार फिर विवाद हुआ और उसने अपनी पत्नी के सिर पर कई बार डंडों से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। कोतवाली पहुंचे आरोपी पति ने जैसे ही मामले की सूचना पुलिस को दी। तुरंत कोतवाल विपिन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मोहल्ले वासियों में हड़कंप मच गया है कोतवाल विपिन सिंह भारी पुलिस बल के साथ सीएचसी में आ पहुंचे और महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गए। कोतवाल विपिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और महिला के शव का पंचनामा भर उसे पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…