मो0 नदीम व दिग्विजय सिंह की रिपोर्ट
कानपुर 21 अप्रैल 2017
आरोप किसी का भी सही हो मगर सवालिया निशानों पर तो सम्बंधित थाना प्रभारी ही आते है. हमने पहले भी अपने समाचारों में इस क्षेत्र में होटलों में चल रहे इस गोरखधंधे को उजागर किया था जहा शहर के लड़के लडकियों को रंगरलिया मानाने के लिए कमरे सिर्फ हज़ार रुपयों में उपलब्ध हो जाते है. उस समय सम्बंधित थाना इससे साफ़ मना करता रहा है कि ऐसा कोई भी काम इस क्षेत्र के होटलों में नहीं होता है. फिर आज जिस प्रकार प्रकरण उभर के सामने आया है उसके लिए थाना प्रभारी क्या कहेगे. अभी तक कि प्राप्त सुचना के अनुसार होटल पर किसी प्रकार कि कोई कार्यवाही नहीं किया गया है. तो थाना प्रभारी महोदय नियमो के अनुसार तो कार्यवाही होटल पर भी होंना चाहिए कम से कम अगर ये षड़यंत्र है तो इसके भागीदारी तो उसकी भी बनती है. मगर साहेब थाने के ज़िम्मेदार कभी अपने करीबियों पर कार्यवाही करेगे यह बात विश्वास से नहीं कही जा सकती है. वैसे भी थानेदार साहेब आप भी जान ही रहे होंगे कि हमारा समाचार कल भी सही था और आज भी सही है अगर साहेब औचक निरिक्षण और होटल के CCTV फुटेजो को कायदे से देखे तो संदेह के घेरे में वो भी खड़े नज़र आयेगे जिनके यहाँ बड़े बड़े अक्षरों में सम्बंधित कोई न कोई बड़े विभाग का बोर्ड लगा होगा. बस सवाल यही है कि वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक आकाश कुल्हारी तक वास्तविक रिपोर्ट कब जाती है या फिर ऐसे ही कागज़ी खानापूर्ति होती रहेगी कि समस्त होटल ओके है सर
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…