Categories: Crime

युवा व्यापारी प्रतिनिधि ने दहेज़ रहित वैवाहिक जोड़ों को दिया आशीर्वाद

फारुख हुसैन 

पलियाकलां-(ख़ीरी) // नगर के प्रमुख तीर्थ पांडेय बाबा स्थल पर जगतजननी माता दुर्गा के मंदिर पर दहेज़ रहित विवाह का एक आयोजन किया गया जिसमे  युवा व्यापारी प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने  शामिल होकर परिणय सूत्र में बंधे दो नवविवाहित जोड़ो को आनन्दमयी जीवन का आशीर्वाद देते हुए उपहार आदि प्रदान किया।

बताते चले की मंदिर पर अजय परिणय प्रियंका शर्मा निवासी भगवंतापुर पीलीभीत व नागेश कुमार परिणय सुनीता निवासी सरखना पूरब के दहेज़ रहित विवाह की जानकारी मिलते ही जनप्रिय युवा व्यापारी नेता रवि गुप्ता अपने सहयोगियों संजय गुप्ता शैलू, ओम प्रकाश गुप्ता, रमेश गर्ग घम्मू भइया, अनमोल गुप्ता, साबू, रोहित, सन्नी,कल्याण प्रसाद अग्रवाल, आदि गणमान्य नागरिकों के साथ विवाह मंडप में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद देकर उपहार आदि प्रदान किया।रवि  गुप्ता ने दहेज़ को समाज का कलंक करार देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए मेरा जीवन समर्पित है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts