Categories: Crime

बरेली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

अंकित रस्तोगी
बरेली। स्वच्छ यूपी को बनाने के लिये हरेक शहरों से बेवजह का अतिक्रमण हटा कर शहर का सुंदरीकरण व सड़कों को ट्रैफ़िक से निजात दिलाने की कोशिश कि जा रही है।जिससे सड़कों पर किसी प्रकार की  समस्याओ का सामना नगरवासी को  न करना पड़े। अतिक्रमण हटाओ अभियान  के तहत बरेली के  आस पास के सड़क चौराहों की सफाई की गयी।

आज सुबह  11 बजे से हि दि अर्बन काॅपरेटिव बैंक, डी डी पुरम, सलेक्शन पाइंट, के पास सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर  लगी अस्थायी दुकानें ,नाश्ते/चाट के ठेले, को हटाया गया और अवैध रूप से लगे काउंटर एवं अधिक मात्रा में लगे होर्डिंग को जेसीबी के द्वारा ट्रैक्टर में भरकर अपने साथ ले भी गयी। उक्त मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts