Categories: Crime

उभाँव थाना का डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण

उमेश गुप्ता

बलिया : उभाँव थाना मे आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी उदय शंकर जायसवाल ने गुरूवार के दोपहर मे तहसील दिवस से सीधे बिल्थरा रोड उभाँव थाना के रवाना हो गये उनके इस औचक निरीक्षण से थाने परिसर में हडकम्प सा मच गया था लेकिन सब कुछ ठीक ठाक मिला

डीआईजी उदय शंकर जायसवाल सबसे पहले उभाँव थाना परिसर का अवलोकन कर साफ सफाई देखा और संतोष ब्यक्त किया साथ ही निर्देशित किया कि यह कार्य अनवरत होते रहना चाहिए उन्होने कैदी हवालात कार्यालय अभिलेखो व मालखाने का रख रखाव को देखा एवं उसके निस्तारण पर विशेष जोर दिया सरकारी सम्पति बन्दूके कारतूस सौर उर्जा कम्प्यूटर व सीसीटीवी कैमरा आदि कि सुरक्षा व राजकीय सम्पति रजिस्टर बनाने का निर्देश दिया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts