Categories: Crime

मनियर व करम्मर में डीएम ने लिया गेहूं खरीद का जायजा

नुरुल होदा खान 

सिकन्दरपुर (बलिया)। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शुक्रवार को गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लिया. मण्डी परिसर में विपणन कार्यालय के सामने हो रही खरीद का जायजा लेने के बाद करम्मर व मनियर गोदाम पर हो रही खरीद का निरीक्षण किया. किसानों से बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनको कोई दिक्कत तो नही ? अधिकारियों से कहा कि ऑनलाईन खरीद के साथ खाते में किसानों के पैसे भेजने में भी निर्धारित समय से देरी न करें.

जिलाधिकारी मण्डी परिसर में गए. वहां मार्केटिंग इस्पेक्टर अभिषेक तिवारी से खरीद संबंधी जानकारी ली. सामने तौल कराकर कांटे का सत्यापन किया. वहां मोटे अक्षर में निर्धारित मूल्य लिखवाकर फ्लैक्स लगवाने को कहा. विपणन कार्यालय में जाकर ऑनलाईन खरीद व किसानों के खाते में भेजे जाने वाले पैसे की प्रक्रिया को देखा.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts