Categories: Crime

कर्नलगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मो आफ़ताब

इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चिल्ड्रेन अस्पताल के आवासीय कालोनी में रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जनपद कौशाम्बी के पश्चिम शरीर थाना क्षेत्र के पुनवार गांव निवासी रोशन लाल नगर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चिड्रेन अस्पताल में सफाई कर्मी है।  जो चिल्ड्रेन अस्पताल के आवासी कालोनी में परिवार के साथ रहता है। रविवार रात घर के सभी लोग किसी कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। जहां से उसका 18 वर्षीय पुत्र दीपू घर पहुंचा जहां उसने दुपट्टे से बल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग कोई कारण नही बता पा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक तीन बहनों में अकेला, मां अनीता, प्राइवेट चालक था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts