Categories: Crime

अज्ञात कारणों से लगी खड़ी फसल में आग

सी.पी.सिंह ‘विसेन’
बिल्थरारोड(बलिया)-नगरा थाना क्षेत्र के छितौना गांव से दक्षिण तरफ मंगलवार की शाम को गेहूँ की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग तीन एकड़ फसल जल कर राख हो गया ।प्राप्त जानकारी के अनुसार चार किसानों का जिसमे योगेन्द्र सिंह,लव कुमार,सुजीत कुमार,शैलेंद्र की  लगभग 3एकड़ की फसल  जलकर खाक हो गयी।

योगेन्द्र सिंह का पंपिंग सेट,चौकी एवं पास में खड़ी  राम अशीष गौवापार की बाइक भी जल गयी।यह संयोग ही  रहा कि आगजनी  के  समय पछुआ  हवा  का  वेग हर दिन की अपेक्षा कुछ धीमा रहा नही तो अौर ज्यादा नुकसान होता।मौके पर ग्रामिणो ने पहुंचकर आग पर  काबू पा लिया अन्यथा अगलगी की  इस घटना  में किसानों को काफी क्षति  उठाना पड़ता।सूचना पाकर डायल 100 की पुलिस भी मौके  पहुँच गयी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts