Categories: Crime

सुलखान सिंह बने यूपी के नए डीजीपी, जावीद अहमद हटाये गये

शबाब खान
लखनऊ :- सरकार बनने के लगभग सवा महीने बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी जावीद अहमद को हटा दिया है। उनकी जगह सुलखान सिंह को नया डीजीपी बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने पुलिस मशीनरी में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए १२और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

बता दें कि जावीद अहमद को सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का डीजीपी बनाया गया था। प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से ही उनके हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। सुलखान सिंह १९८०बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।  इसके साथ ही राज्य के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत चौधरी का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। जावीद अहमद को डीजी पीएससी बनाया गया है वहीं दलजीत चौधरी की जगह आदित्य मिश्रा को नया एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। शुक्रवार शाम योगी सरकार ने सात आईएएस व १२पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। एसवीएस रंगाराव को देवीपाटन का मंडालयुक्त बनाया गया है। जबकि अजय कुमार शुक्ला को चित्रकूट का मंडलायुक्त बनाया गया है।
जावीद की जगह लाए गए ५९ वर्षीय सुलखान सिंह १९८० कैडर के IPS अधिकारी हैं। मूल रूप से प्रदेश के बांदा से सम्बन्ध रखने वाले नये DGP ने इंजिनियरिंग और वकालत पढ़ी है। प्रदेश के सबसे सीनियर सुलखान सिंह का चार महीने बाद ही रिटायरमेंट हैं। जावीद सपा सरकार में १५अफसरों को सुपरसीड करके डीजीपी बने थे। अहमद का कार्यकाल मार्च २०२० तक था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts