Categories: Crime

हज यात्रियों को पहली किश्त की रक़म जमा करने की तारीख़ बढ़ी

वीनस दीक्षित
वाराणसी। वर्ष 2017 में पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों को पहली किश्त की रकम जमा करने की तारीख़ 13 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तारीख 5 अप्रैल थी।

बताते चलें कि मार्च का महीना क्लोज़िंग का होता है जिसके चलते बैंकों मे अत्यधिक काम होने के कारण हज पर जाने वाले यात्रीयों को पहली किश्त की रकम 81000 रूपये जमा करने में काफ़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था इसके  साथ ही बहुत सारे ऐसे भी हज यात्री रहे जो पहली किश्त की रक्म नहीं जमा कर पाये थे । इसी बीच क्लोज़िगं होने के साथ ही  बैंक में बंदी और रवीवार के कारण भी लोग पैसा नही जमा कर पाये और आख़री तारीख़ भी क़रीब आ गयी जिसे देख़ते हुए शहर की सामाजिक संस्थाओं ने रक़म जमा करने की तारीख़ बढ़ाने की मांग की थी जो आज ही बढ़ गयी।सेंट्रल हज कमेटी आफ इंडिया ने तारीख़ बढ़ाते हुए 13 अप्रैल कर दी है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts