Categories: Crime

बहराइच: बाइक पर निकली राज्य मंत्री, जाम पर बोली अब करेंगे इसको ठीक

बहराइच (सुदेश कुमार)

शहर में जाम अतिक्रमण और पुलिसिंग की व्यवस्था की हकीकत को देखने के लिए योगी सरकार की महिला मंत्री अनुपमा जायसवाल ने मंगलवार को अचानक बाइक पर सवार होकर पूरे शहर का जायजा लिया। कई जगहों पर रुक-रुककर वो लोगों का अभिवादन भी करती रहीं लेकिन उनको जाम और पुलिसिंग व्यवस्था देखनी था। मोटरसाइकिल पर अचानक मंत्री के नगर भ्रमण की जानकारी पाते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

बेसिक शिक्षा मंत्री ने पीपल चौराहा होते हुए छावनी चैराहा, अस्पताल चैराहा, पानी टंकी चैराहा सहित तमाम जगहों का जायजा लिया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिसिंग व्यवस्था भी देखी। अनुपमा जायसवाल ने बताया की शहर में जाम और अतिक्रमण बहुत ही अधिक है, बहराइच ही नहीं पूरा यूपी जाम की स्थिति झेल रहा है यदि किसी को अचानक कहीं जाना हो तो वो इस जाम की वजह से नहीं जा सकता। हमने हकीकत को देखा है और इस जाम और अतिक्रमण से निजात पाने के लिए जल्द ही बड़े कदम उठाए जाएंगे और शहर में लोगों को राहत मिलेगा
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts