Categories: Crime

खबर का हुआ असर, पकडे गए अवैध वेंडर.

(दिग्विजय सिंह)
कानपुर. कानपुर के रेलवे स्टेशन पर चल रहे अवैध वेंडरो के गोरखधंधे से सम्बंधित हमारी खबर का आखिर असर हुआ और सम्बंधित विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुवे आज अवैध वेंडरो के धर पकड़ की मुहीम चलाई. उप निरीक्षक शिप्रा के नेतृत्व में हमराज स्टाफ व टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर धर पकड़ अभियान चलाया तो अवैध वेंडरो में हडकंप मच गया और वेंडर स्टेशन से भाग खड़े हुवे. अचानक हुइ इस कार्यवाही के ज़द में पानी की गैर मानक बोतल बेचते हुवे 3 युवको के साथ लगेज ले जाते हुवे दो एवं भीख मांगते हुवे तीन को धर दबोचा.
सभी गिरफ्तार अभियुक्तों पर मु० अ० सं० 1284/17 से 1291/17 के अंतर्गत बुक कर दिया है वी प्लेटफार्म पर गंदगी फैलाते हुये तीन व्यक्तियो के विरुद्ध मु० अ० सं० 1291/17 से 1294/17 भी पंजीकृत किया गया है। पुलिस की आज की कार्यवाही पर आस पास के क्षेत्रो में चर्चाये जोरो पर थी.सभी पुलिस की आज कि कार्यवाही पर तारीफ करते दिखाई दे रहे थे,
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts