Categories: Crime

इन उपायों से साइटिका का दर्द कुछ ही दिनों में होगा गायब

सुहेल अख्तर
साइटिका हमारे शरीर की सबसे बड़ी नस होती है। यह नस हमारी रीढ़ की हड्डी के नीचे से पैर की एड़ी तक जाती है। इस नस में जब दर्द या सूजन होने लगती है, तो इसे साइटिका का दर्द के नाम से पुकारा जाता है। इस दर्द के कारण हमारी पूरी टांगों में दर्द इतना बढ़ जाता है कि इंसान ना तो बैठ पाता है और ना ही खड़ा हो पाता है। इस दर्द के कारण अक्सर लोवर बैक से घुटने तक दर्द होता है।

आमतौर पर, व्यक्ति के बैठने, खांसने या फिर छींकने की स्थिति में यह दर्द और भी बढ़ जाता है। जैसे जैसे समय बीतता जाता है यह दर्द बढ़ने लग जाता है। इससे पैरों में अक्सर कमजोरी या झनझनाहट होने लगती है, पैरों का सुन्न होना इसके आम लक्षण हैं।
साइटिका और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह उपचार–
ऑर्गेनिक नारियल का दूध – 2 कप
ऑर्गेनिक लहसुन की कलियां – 4
बनाने की विधि
  • इस उपचार को बनाने के लिए आप लहसुन की कलियों को ले लें।
  • अब उन्हें दूध में आधे घंटे के लिए उबाल लें।
  • इसे गुनगुना बनाकर एक गिलास में निकाल लें।
  • अब इसका सेवन करें।
दर्द में यह उपचार भी हैं फायदेमंद
  • अदरक के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसके कारण आप इस तेल की मालिश करके अपने जोड़ों के दर्द से आराम पा सकती हैं।
  • अदरक की तरह मसालेदार काली मिर्च भी दर्द को ठीक करने में मदद करती है। इससे जलन और झनझनाहट पैदा होती है, इस तेल के शरीर के अंदर जाने से पैरों या घुटने में हुई सूजन भी दूर हो जाती है।
  • एक शोध के अनुसार, अदरक साइटिका के दर्द में इतना फायदेमंद होता है, कि कई लोग इसका इस्तेमाल करके घुटनों के दर्द को ठीक कर चुके हैं। एक रिसर्च में यह भी पता चला है कि 40 प्रतिशत लोगों को इस उपचार से निजात मिला है। यही कारण है कि अदरक भी साइटिका के दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए लाभदायक है|
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Health

Recent Posts