Categories: Crime

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया गृहमंत्री कटारिया का पुतला दहन

अब्दुल रज्जाक 

जयपुर शहर अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष  माजिद कुरैशी के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर ग्रहमंत्री का पुतला जलाया गया। 1 अप्रैल को  अलवर के बहरोड़ में  घटित गौरक्षकों द्वारा पशु खरीद कर ले जा रहा गोपाल पहलु खान व उसके साथियो के साथ बेहरमी से मारपीट  व पहलु खान की हत्या करने पर आज ग्रह मंत्री गुलाब चंद कटारिया का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया ।व पहलु खान को 40 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए व बहरोड थाने के घटना स्थल पर मौजूद पुलिस को सस्पेंड किया जाए । व जिन लोगो ने मारपीट की उन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा की मांग रखी ।

विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशध्यक्ष निज़ाम कुरैशी ,पूर्व सांसद महेश जोशी , प्रदेश महासचिव अक्षय जैन मोदी, प्रदेश सचिव करीम कुरैशी, आर आर तिवाड़ी ,जिला महासचिव आशु पठान,युथ कांग्रेस हवामहल अध्यक्ष मो,नूरुद्दीन,किशनपोल युथ कांग्रेस अध्यक्ष इरफ़ान खान, इफ़्तिख़ार अली,रा. वि. वि. छात्रनेता आफताब गौराण, छात्र नेता अज़हर खान, इरफ़ान खान , जितेंदर पटौदी जी, शरीफ खान, चाँद कुरैशी, सिराजुद्दीन कुरैशी, अमजद खान,हाफिज खान आदि मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts