Categories: Crime

दिवसीय गायत्री यज्ञ एवं पावन संगीत मय प्रज्ञा पुराण कथा का भब्य आयोजन

आशीष त्रिपाठी
पावन कथा और 5 कुंडली महायज्ञ का तीन दिवसीय आयोजन जे ब्लाक सेंट्रल पार्क मैदान विश्व बैंक बर्रा में रविवार को दीप यज्ञ एवं 150 लोगों के गायत्री जनेऊ के उपरांत सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ 21अप्रैल 2017 को कलस सोभा यात्रा पूरे क्षेत्र में भृमण करते हुये सुरवात हुई तो भक्त गढ़ बड़े ही भाव विभोर होकर नाचते गाते गायत्री परिवार ने पूरे जे में सेक्टर  घूम घूम कर क्षेत्रवासियों को पुराण कथा के लिए आमंत्रित किया।
कथा वाचक ने बताया कि भगवान के अलावा जनमानस का कल्याण करने वाला इस संसार में इससे सरल कोई दूसरा उपाय नही है लेकिन इस बात को ये जीव समझना नही चाहता, क्योकिं ईश्वर यश और अपयश कुछ भी नही लेना चाहता उसने मनुष्य रूपी जीव में बुद्धि नामक एक यंत्र डाल दिया है जिससे वो अर्थात मनुष्य अपने अहंकार में दर बदर भटकता रहता है और मनुष्य जो भी उपलब्धि हासिल करता है वो अपनी भुजाओं का बल और अपनी बुद्धि का नतीजा कहता है लेकिन जब उसको उस परम ईश्वरीय शक्ति का अहसास होता है तब तक उसके जीवन में देर हो चुकी होती है।
ईश्वर ने हमे सीखने के लिए हमसे यानि स्वमं से सर्वश्रेष्ठ गुरु कोई नही प्रकति सब कछु हमे सिखाती और समझाती भी है परंतु हम मोह के कारण कुछ सिखना नही चाहते। गायत्री परिवार आपको उस परम शक्ति से परिचित करवाने के लिए हमेशा ततपर है। 22अप्रैल को पावन कथा जब गायत्री परिवार ने शुरू की तो मानो भक्तो का भरी जनसैलाब सेन्ट्रल पार्क में उमड़ पड़ा। 23अप्रैल को गायत्री परिवार की तरफ से जनेऊ और महायज्ञ का आयोजन में 150 लोगो ने जनेऊ धारण किया।महायज्ञ में सैकड़ो लोगो नें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी श्रद्धा अनुसार भक्तो ने गायत्री परिवार को दक्षिणा भी दी। 5बजे से अखिल भारतीय गायत्री परिवार संगीतमय भजन दीप, भक्तो की टोली के साथ विदाई समारोह का कार्यक्रम में भाग लेने वाले भारी संख्या में भक्त गढ़ एकत्रित हुए। कार्यक्रम के आयोजन सुरेश त्रिपाठी  (मामा) आइरा जिला अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी,पंकज, रामजी,आभा आदि भक्त गढ़ एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोग उपस्थिति रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts