Categories: Crime

धनुष यज्ञ व श्रीराम बारात के साथ ही सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय मेला

(फारुख हुसैन)
पलिया कलां (खीरी)// पलिया क्षेत्र के पर्वतिया घाट पर आयोजित चैती मेले का समापन धनुष यज्ञ व राम जी कलेवा व बारात के साथ ही सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता भाजयुमो जिला मन्त्री उदयवीर सिंह मौजूद रहे उन्होंने श्री राम कलेवा के साथ अन्य रस्मो को पूर्ण करने के बाद आये हुए कलाकारों को शगुन भी दिया।

इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष श्री राम ग्राम पंचायत सदस्य उत्तम कुमार रामविलास रामनेश अजय कुमार संदीप रामनिवास मौर्या श्री केशन अनिल मित्तल रवि शुक्ला संदीप शर्मा कुलदीप कश्यप शिवम् शुक्ला सहित हजारो महिला पुरुष मौजूद रहे । मेले की सुरक्षा एवम् अनुशासन  को बनाये रखने के लिए मेला कमेटी ने प्रभारी एसओ अरविन्द कुमार शुक्ला  हल्का  इंचार्ज राजेश सिंह सहित पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts