Categories: Crime

बलिया को मिली पहली महिला कप्तान, सुजाता सिंह होंगी बलिया की पुलिस कप्तान

सुजाता सिंह 70 वे एसपी के रूप में बलिया की कमान संभालेगी

संजय ठाकुर 

बलिया: सुजाता सिंह बलिया में पहली बार महिला पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेगी। 69 वें एसपी के रूप में आरपी सिंह का स्थानांतरण सोनभद्र के लिए हो गया है। सुजाता सिंह अब इनके जगह पर जिले की कमान संभालेगी। एसपी के रूप में सुजाता सिंह का नाम आने से गुरुवार को पुलिस महकमे में उनके चर्चा जोरों पर रही। पटना, बिहार की रहने वाली सुजाता सिंह है।

2012 बैच की आईपीएस सुजाता सिंह के नाम से जनपदवासी बेहद प्रसन्न है। सपा सरकार में जहां प्रभाकर चौधरी का नाम चर्चाओं में रहा, वहीं अब भाजपा की सरकार में सुजाता सिंह का नाम जोर शोर से चल रहा है। सुजाता सिंह कार्यभार कब ग्रहण करेगी, अभी इसकी सूचना विभाग को नहीं मिली है।एसपी के रूप में बलिया के इतिहास में पहली बार महिला की तैनाती शासन द्वारा की गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts