Categories: Crime

कमिश्नर निलय अहलावत ने कई विभागों का किया औचक निरीक्षण

संजय ठाकुर
मऊ : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली परिसर में शनिवार को चल रहे समाधान दिवस पर अचानक डीआईजी उदयशंकर जायसवाल व कमिश्नर निलय अहलावत पहुच गये। सबसे पहले अधिकारी द्वय ने सरकारी कागजातों व इनके रख रखाव को देखा।

समाधान दिवस पर आए शिकायती प्रार्थना पत्रों का हर हालत में नियमानुसार अनुपालन किया जाय। निरीक्षण बैरक, आवास, शस्त्रगार व बंदीगृह की गहन जांच किया। मेस में लकड़ी पर खाना पकाने की व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिया कि इसे बंद किया जाय और खाना गैस पर बनाये। बाद में अधिकारियों ने उपस्थित लेखपालों सबस्पेंक्टरों व सिपाहियों को बताया कि आप सब प्रशासन की प्रथम कड़ी है आप सभी मिलकर सरकार की मंशा के अनुसार मामलों को सुलझाने में मदद करे।निरीक्षण के दौरान डीआइजी ने शौचालय व पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देख खुश हो गए और इसके लिए कोतवाली प्रभारी को धन्यबाद बोला। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव, आरएस नागर, अमरजीत यादव, राकेश सिंह, जितेंद्र वर्मा आदि रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts