Categories: Crime

लाखों कि लागत से बनी पानी टंकी खुद है प्यासी

ग्रामीणो मे भारी आक्रोश
सी.पी. सिंह विसेन
बलिया :– तहसील क्षेत्र बिल्थरारोड के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर मे बनी लाखो की लागत से बनी पानी टंकी आज खुद प्यासे तड़प रही है। पानी टंकी से लगभग नौ माह से पेय जल आपूर्ति पुरी तरह ठप है।जल निगम ने करीब पांच बर्ष पुर्व इस बिशालकाय पानी टंकी का निर्माण कराया था।

नियमित रख रखाव के अभाव मे तकनिकी गड़बड़ी के कारण पिछले नौ माह से मृतप्राय बनी हुई है। अौर पानी की आपूर्ति पुरी तरह से ठप है।स्थिती यह है। कि अब तक इसके संचालन के लिये आपरेटर तक नियुक्त नही हुआ है। नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों ने इसे तत्काल चालू करने की मांग की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts