Categories: Crime

धूम धाम से निकली गई कलश यात्रा

संजय ठाकुर 

घोसी (मऊ) : स्थानीय तहसील अन्तर्गत मझवारा रोड स्थित औघड़ बाबा के कुटी में महायज्ञ का पूजन प्रारम्भ हुआ । कलश यात्रा मझवारा मोड़ होते हुए मधुबन रोड करीमुद्दीनपुर होते हुए बड़ागाँव के पुर्व स्थित शिव मंदिर पोखरी से जल ले कर पुनः औघड़ बाबा के कुटिया महायज्ञ के स्थान पर समाप्त हुआ।

कलश यात्रा में हजारों की संख्या श्रधालु उपस्थित थे। हाथी घोड़े के साथ बैण्ड बाजा भी था।  सभी श्रधालु एक कतार में सर पर कलश लिये चल रहे थे। सब लोग एक ही रंग के वस्त्र धारण किये रहे। आदर्श नगर पंचायत चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी नागेन्द्र मद्धेशिया के तरफ से भक्तो को जगह-जगह जलपान की उत्तम व्यवस्था किया गया। जिसमे विहिप प्रखण्ड कार्याध्यक्ष अजीत कुमार गोंड,प्रखण्ड उपाध्यक्ष रजनीश चौरसिया,बजरंग दल प्रखण्ड सयोंजक सुनील कुमार सोनकर,उज्जवल चौरसिया प्रखण्ड सह सयोंजक सुनील कुमार,अनिल मोदनवाल,राजेश मौर्या,आदि लोग उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts