Categories: Crime

लूट के माल व नकद और गाड़ी के साथ चार गिरफ्तार

हरमेश भाटिया, रामपुर।
जाकिर पुत्र मजीद निवासी ग्राम मजरा हसन अली थाना स्वार रामपुर ग्राम गोविंदपुरा में 7 घरों में अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती डालकर नकदी व जेवरात लूटकर ले जाने के संबंध में थाना स्वार पर मु०अ०स० 267/17 धारा 395 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था केशव कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निर्देशन में अनावरण हेतु क्राइम ब्रांच व थाना स्वार रामपुर पुलिस को घटना का निवारण हेतु टीम गठित की गई टीम द्वारा दिनांक 2/4/ 2017 को मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तगणों जुल्फिकार,अय्यूब,  नईम,भूरा को मुठभेड़ के बाद किला खेड़ा रोड घूघा नदी पुल के पास से नाजायज असलहो व मत बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्त गण के निशानदेही पर डकैती ने लूटे गए माल को जब्त किया गया।

बरामदगी=
1-एक तमंचा 12 बोर,1कारतूस जिन्दा,1 कारतूस खोखा
2-एक तमंचा 315 बोर,1कारतूस जिन्दा,1कारतूस खोखा
3-दो छुरी
4- घटना में लूटा गया माल-15000 नकद, एक लॉकेट पीली धातु, एक जोड़ी कुंडल पीली धातु, एक जोड़ी धुरिया, 2 जोड़ी पायल सफेद धातु,4बिछुए,  घटना में प्रयुक्त Bolero कार, बैंक पासबुक, वोटर ID कार्ड, आधार कार्ड
पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि अभियुक्तगण जुल्फिकार शातिर किस्म का अपराधी है तथा इसके  विरुद्ध उधमसिंहनगर ब मुरादाबाद जनपद मैं भी अभियोग पंजीकृत है जिनके बारे में उपरोक्त दोनों जनपदों से जानकारी की जा रही है उपरोक्त अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना स्वार में सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जा रही है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts