Categories: Crime

आग से झुलसी महिला की मौत

मो आफताब फारूकी
कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव में गत दिनों खाना बनाते समय एक महिला झुलस गयी थी। जिसे उपचार के लिए इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान गुरूवार की शाम मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी अयान सिंह की 22 वर्षीय पत्नी सुलेखा सिंह छः अप्रैल की शाम घर पर खाना बनाते समय झुलस गयी थी। जिसे परिवार के लोगों ने तत्काल बचाकर इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान गुरूवार की शाम मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए मृतिका के पिता रंजीत सिंह निवासी बेगमपुर  थाना पूरामुफ्ती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शादी की थी बच्चे नहीं हैं। पति मुम्बई में प्राइवेट काम करता है। मृतिका तीन बहन मे छोटी, एक भाई, मां विट्टो देवी रो.रोकर बुरा हाल है।  आगसे झुलसी महिला की मौत                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts