यहां गर्मी दिन-ब-दिन एक नया प्रचन्ड रुप ले रही है इस गर्मी से बचने का एक ही साधन होता है विद्युत उपकरण लेकिन योगी सरकार में अघोषित विद्युत कटौती ने आम जनता का तो जीना दूभर कर दिया है। बिजली का कोई ठिकाना ही नहीं होता की वह कब आएगी कब चली जाएगी दिन की तो बात छोड़िए जब बिजली रात में चली जाती है।तो घर में बच्चे गरमी के कारण रो रो कर गर्म के मारे बिलखाकरते है महिलाओं, बुजुर्गों की नींद हराम हो जाती है नींद ना पूरी होने के कारण दिनभर आदमी चिढ़चिढ़ा सा हो जाता है।योगी सरकार अपने कामों का ढिंढोरा तो बहुत पिटती है की 24 घंटे बिजली कानपुर वासियों को दी जाएगी लेकिन वह 24 घंटे बिजली सिर्फ प्रदेश सरकार के सरकारी कागजों में दिखती है। वास्तविकता में वह कहीं नहीं दिखती हैं। क्या यही अच्छे दिनों का सपना मोदी सरकार ने दिखाया था।अब तो इनका यह भी बहाना नहीं हो सकता है की प्रदेश सरकार इनकी नहीं है केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ही भारतीय जनता पार्टी की है। तो फिर ऐसा कानपुर की जनता को क्यो ईतनी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है साथ दो मुंह व्यवहार क्यों इसी के विरोध में मीरपुर चौराहे पर विद्युत उपकरणों की जैसे की कूलर पंखा बल्ब सीएफएल लिऐ मुस्लिम महिलाओं ने महाआरती की है। और कहा कि विद्युत उपकरण भी भगवान की तरह हो गए हैं और भगवान की तो आरती ही की जाती है। वह री योगी सरकार कहते हैं सबका साथ सबका विकास लेकिन जो दिखता है सबका साथ और पूंजी पतियों का विकास। कार्यक्रम में मुख्य रुप सेहाजी उज्मा इकबाल सोलंकी,हसन सोलंकी,हाजी एहसान सोलंकी,फैज अहमद,ऐजाज खान,फारूक, आदिल,अमीर, साकिर अली,सालाकार,बब्लू,सकील अहमद, सलमान,मो शोएब,तांजीन अलवी, तारानुम, नाफीसा, मेहरों नेशा,व लाज्जावाती, आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…